फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Memorandum submitted against the killing of Hindus

हिंदुओं की हत्या के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Oct 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted against the killing of Hindus
मछलीशहर। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्या के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संदर्भित ज्ञापन तहसीलदार संतोष कुमार सोनकर को सौंपा। बदलापुर में भी विरोध प्रदर्शन किया गाय।
विज्ञापन

मछलीशहर में वक्ताओं ने कहा कि 10 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल, उनकी पत्नी व बेटे की हत्या कर दी गई। इस घटना से हिंदू समाज आहत है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने और हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की। बजरंग दल के विभाग संयोजक राज कुमार पटवा, जिला संयोजक राजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, रंजीत पाठक, रवि पटवा, रवींद्र मौर्य, योगेश चौरसिया, शिरीष कुमार, दिनेश पाठक, शंकर लाल, राकेश, दिवेश आदि साथ रहे। बदलापुर में बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चकक से जुलूस निकाला। तहसील पहुंच कर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन दिया। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग और पश्चिम बंगाल सरकार को बरखास्त करने की मांग की। महेंद्र शुक्ल, सत्या शुक्ल, आर्कष दूबे, अमित राय, डिप्पल उपाध्याय, पंकज शर्मा, कोमल तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed