फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Meerut team winner in UP Youth Girls Mini Olympics

Jaunpur News: यूपी यूथ गर्ल्स मिनी ओलंपिक में मेरठ की टीम विजेता

Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Meerut team winner in UP Youth Girls Mini Olympics
जौनपुर। मां दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सिद्दीकपुर में आयोजित यूपी यूथ गर्ल्स मिनी ओलंपिक का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 17 मंडल के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले टीम को मुख्य अतिथि डीएम अनुज कुमार झा और विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी सीबीएसई प्रयागराज ललित कुमार कपिल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

ट्रेडिशनल योगासन अंडर -14 में प्रथम पुरस्कार मेरठ, द्वितीय कानपुर एवं तृतीय मुरादाबाद को मिला। ट्रेडिशनल योगासन अंडर-19 में प्रथम पुरस्कार मेरठ, द्वितीय कानपुर एवं तृतीय में भी मुरादाबाद रहा। अंडर- 14 आर्टिस्टिक पेयर में मेरठ प्रथम, मुरादाबाद द्वितीय एवं देवीपथन को तृतीय पुरस्कार मिला। अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर में लखनऊ प्रथम, वाराणसी द्वितीय एवं अयोध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 14 रेथमिक पेयर में मुरादाबाद प्रथम, वाराणसी द्वितीय एवं मेरठ में तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर- 14 फ्री फ्लो में मेरठ प्रथम, वाराणसी द्वितीय एवं जौनपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आर्टिस्टिक सिंगल में कानपुर प्रथम, मेरठ द्वितीय एवं गोरखपुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 आर्टिस्टिक पेयर में मेरठ ने प्रथम पुरस्कार वाराणसी में द्वितीय और कानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 रिदेमिक पेयर में मेरठ प्रथम, वाराणसी द्वितीय एवं लखनऊ ने तृतीय रहा। अंडर-19 फ्री फ्लो में वाराणसी एवं लखनऊ ने प्रथम, जौनपुर ने द्वितीय एवं मेरठ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओवरऑल परिणाम के आधार पर मेरठ की टीम चैंपियन रही। लखनऊ को दूसरा एवं वाराणसी को तीसरा स्थान मिला। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. सूर्य प्रकाश सिंह, जौनपुर ओलंपिक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यांश सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश योग संघ की संयुक्त सचिव मालविका बाजपेई, सरोज योगी,सरिता सिंह, डॉ. रितु सिंह शाहिद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर ओलम्पिक गेम्स के तहत नेट बाॅल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रबोध नारायण सिंह निदेशक एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर वाराणसी रहे। सेमीफाइनल मैच आगरा बनाम मुरादाबाद के बीच मैच खेला गया। जिसमें आगरा तीसरे स्थान पर रहा। फाइनल मैच वाराणसी एवं मेरठ के बीच खेला गया। जिसमें वाराणसी की टीम विजयी रही। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अवधेश कुमार सिंह, शैक्षिक निदेशक आलोक यादव एवं सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed