{"_id":"5f3bf2968ebc3e3ccf2ffe7b","slug":"medical-store-was-running-without-license-drug-worth-one-lakh-seized-jaunpur-news-vns542068085","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटवार गांव के युवक ने सोमवार की रात में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार को सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कटवार गांव निवासी पांचू बिंद (32) सोमवार की शाम खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह देर तक पांचू सोकर नहीं उठा तो उसकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा को तोड़कर देखा गया तो पंखे के सहारे रस्सी के फंदे पर उसका शव लटक रहा था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। जिसे लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। वह सात वर्ष की बेटी का पिता था। घटना से पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।