{"_id":"632dfb2bb29e7775912941b9","slug":"medical-facility-will-be-better-seven-government-ayurvedic-hospital-buildings-will-be-built-jaunpur-news-vns675791345","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर होगी चिकित्सा सुविधा, बनेंगे सात राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर होगी चिकित्सा सुविधा, बनेंगे सात राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भवन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में सात आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों के भवन का निर्माण शुरू हो गया है। अभी इनका संचालन किराए के भवनों में किया जा रहा है। चार बिस्तर की वाले इन अस्पतालों में पहले से बेहतर सुविधाएं होंगी।
जिले में आयुर्वेद चिकित्सालयों की दशा दयनीय है। जिले में कुल 36 आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों हैं। सुविधाओं के अभाव में इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। आठ अस्पतालों को छोड़कर सभी किराये या जर्जर भवनों में चल रहे हैं। जिले के 25 आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय किराए के भवन में चल रहे हैं। इनमें से अधिकांश अस्पतालों को कोई जानता ही नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके भवन निर्माण के लिए जिला प्रशासन से जमीन मांगी थी। सात अस्पतालों के लिए जगह मिल गई है और उनका निर्माण भी शुरू हो गया है।
इन अस्पतालों का होगा अपना भवन
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों के लिए महराजगंज ब्लाक के भगवानपुर, केराकत के अकबरपुर और रतनूपुर, रामपुर ब्लाक के सुल्तानपुर और करौंदीकला , करंजाकला ब्लाक के सरायख्वाजा, जलालपुर ब्लाक के भाउपुर में नए भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां चार बेड वाले अस्पतालों का निर्माण होना है। सिकरारा में भी 30 बेड के अस्पताल बनाने की पहल चल रही है। मड़ियाहूं और सदर में 15-15 बेड के अस्पताल संचालित हो रहे हैं। शाहगंज में 25 बेड का अस्पताल है।
विज्ञापन
शासन स्तर से जिले में सात नए अस्पताल भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भवन बन जाने के बाद यहां मरीजों के लिए सुविधाएं भी बढ़ जाएंगी। केराकत, बदलापुर और मछलीशहर में अभी 15 और 25 बेड के अस्पताल अभी तक नहीं बन पाएं हैं। ---
-डा. कमल, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी जौनपुर