फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Medical college ready for OPD

ओपीडी के लिए तैयार हुआ मेडिकल कालेज

Thu, 22 Jul 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Medical college ready for OPD
करंजाकला। निर्माणाधीन उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज सिद्धीकपुर में जल्द ही ओपीडी और पठन-पाठन का कार्य शुरू हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज ओपीडी के लिए तैयार है। अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए 800 मजदूर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ओपीडी कक्ष में खिड़की, दरवाजा लाइट, विद्युत कनेक्शन, बाथरूम आदि का काम पूरा हो चुका है। इस बीच लोकार्पण की खबर से अधिकारियों की बेचैनी बढ़ गई है। ओपीडी ही नहीं बल्कि हॉस्पिटल बिल्डिंग, एडमिन बिल्डिंग, एकेडमिक बिल्डिंग तथा अन्य बिल्डिंग का भी कार्य काफी तेजी से कराया जा रहा है। अब तक इन बिल्डिंग के 2 फ्लोर के 60 प्रतिशत से अधिक काम को कराया जा चुका है। लोकार्पण कार्यक्रम को देखते हुए ओपीडी कक्ष मेडिकल कॉलेज परिसर से घास झाड़ी को हटाकर साफ सफाई का काम जोरों से किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज को एक अच्छा लुक देने के लिए पेंटिंग, पीओपी, प्लास्टर का काम भी तेज गति से कराया जा रहा है। विद्युत आपूर्ति के लिए एसएस ब्लॉक में ट्रांसफार्मर, जनरेटर, तार सहित अन्य विद्युत उपकरण भी रखे जा चुके हैं। इनका बिजली कनेक्शन का काम बाकी है। वर्तमान में बिजली आपूर्ति निर्माण कार्य में लगे कंपनियों के जनरेटर और स्थानी बिजली की सहायता से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed