फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mechanic murdered in love affair, two in custody

प्रेम प्रसंग में मैकेनिक की हत्या, दो हिरासत में

Thu, 06 Jan 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mechanic murdered in love affair, two in custody
जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव में मंगलवार की रात प्रेम-प्रसंग में बाइक मैकेनिक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने बेल्ट से गला कसकर वारदात को अंजाम दिया है। मृतक का शव उसके घर से 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे मिला है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में एक युवक और एक युवती को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सम्मोपुर कला गांव निवासी मुन्ना लाल यादव मुंबई में ऑटो चालक है। घर की जिम्मेदारी दीपक यादव (22) पर थी। वह इमलो पांडेय पट्टी बाजार में बाइक मैकेनिक का कार्य करता था। मां सुनीता देवी, बहन ब्यूटी व छोटा भाई अनुराग के साथ घर पर ही रहता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक मित्र से फोन पर बात करने के बाद दीपक घर से निकला फिर नहीं लौटा। सुबह उसका शव उसके घर से 500 मीटर दूर गोमती नदी के किनारे चिलबिल के पेड़ के नीचे मिला। पास में एक बेल्ट पड़ा था और गले में बेल्ट का निशान था, माना जा रहा है कि उसी बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग आक्रोशित हो गए। थानाध्यक्ष जफराबाद योगेंद्र सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ सिटी जितेंद्र दुबे, थानाध्यक्ष लाइन बाजार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इस दौरान डॉग स्क्वाड घटना स्थल से तीन सौ मीटर दूर जाकर रुक गया। जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। पुलिस ने परिजनों के आरोप के आधार पर गांव के एक युवक व युवती को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है मृतक की युवती से रात में लंबी बातें होती थी, दोनों मिलते-जुलते भी थे। इस संबंध में सीओ सिटी जितेंद्र दुबे ने कहा कि 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed