फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mdr tb

लापरवाही से घातक बन रही एमडीआर टीबी 

Sat, 26 Mar 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
यूं तो टीबी अब सामान्य बीमारी हो गई है, लेकिन दवा लेने में लापरवाही से यह बीमारी सिर्फ मरीज के लिए ही नहीं बल्कि स्वस्थ लोगों के लिए भी घातक बन रही है। एमडीआर ( मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस)  टीबी के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।  45 लाख से अधिक की आबादी वाले इस जिले में टीबी के मरीजों की संख्या तकरीबन 6000 से अधिक है। इसमें एमडीआर टीबी के मरीजों की संख्या 165 है।
विज्ञापन


मरीजों के ये आंकड़े जिला क्षय रोग अधिकारी के कार्यालय में दर्ज हैं। विभागीय सूत्रों पर यकीन करें तो तकरीबन इतने ही मरीज सरकारी अस्पताल में न आकर झोलाछाप या फिर प्राइवेट डाक्टरों से इलाज करा रहे हैं। जिले में टीबी रोग के मरीजों के इलाज के लिए एक जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र, 10 टीबी यूनिट, 50 डीएमसी और 500 डाट्स केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन


टीबी के जिन मरीजों का पंजीकरण यहां कराया गया है उन्हें खुद स्वास्थ्य कर्मचारी अपने हाथ से दवा खिलाते हैं। ऐसी व्यवस्था इस लिए लागू की गई है कि मरीज खुद से नियमित दवा का इस्तेमाल नहीं करता है। जिस वजह से वह खुद सामान्य से एमडीआर टीबी में बदल जाता है और समाज के स्वस्थ्य लोगों के लिए भी खतरा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला क्षय रोग अधिकारी डा. नेम सिंह का कहना है कि टीबी की कुछ दिन दवा खाने के बाद आराम महसूस होने पर मरीज अपने से दवा खाना छोड़ देते हैं। यही उनके लिए सबसे बड़ा घातक कदम होता है। उनकी जब दोबारा दवा होती है तो उनके शरीर पर उस दवा का असर कम हो जाता है। शरीर में दवा का इतना रेजिस्टेंस क्रियेट हो जाता है कि सामान्य दवा काम नहीं करती। ऐसी ही दशा में मरीज एमडीआर टीबी की चपेट में आ जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed