{"_id":"60aaa0cb8ebc3e89985741f4","slug":"married-woman-strangled-dead-body-found-in-a-well-jaunpur-news-vns591001480","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला रेतकर हत्या, कुएं में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की गला रेतकर हत्या, कुएं में मिली लाश
विज्ञापन
नेवढिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसियांव गांव में विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार की शाम उसका शव साड़ी के फंदे पर पंपिंगसेट के कुएं में लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया तो उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी किरन पटेल 30 पत्नी अनिल पटेल के रूप में हुई। किरन शुक्रवार से ही घर से लापता थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
नेवढिया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव निवासी अनिल पटेल की पत्नी किरन 30 शुक्रवार की रात से ही घर से गायब थी । परिजनों के मुताबिक उसके साथ उसका तीन वर्ष का बेटा भी था। रविवार को रविवार की शाम कसियांव गांव स्थित मुख्तार पांडेय के पंपिंगसेट के कुएं में साड़ी के फंदे के सराहे उसका शव पाया गया। गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया तो उसके गले पर दारदार हथियार से रेता गया था। मौके पर पहुंचे मृतका के फुफा ने उसकी पहचान किरन के रूप में की। मृतका का मायका सुरेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी राज बहादुर पटेल के यहां था। सूचना पर सीओ मडि़याहूं एसपी उपाध्याय, थानाध्यक्ष नेवढि़यां पुलिस बल के साथ पहुंच गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभीतक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।