{"_id":"61fec22aba64330d425dcfcc","slug":"married-woman-killed-by-train-jaunpur-news-vns6371622190","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर विवाहिता ने दी जान
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर के पश्चिम जफराबाद-सुल्तानपुर रेलमार्ग पर एक महिला ने मालगाड़ी ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। जांच में यह बात सामने आ रही है कि पति से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन से घंटों बाद शिनाख्त हो सकी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे 35 वर्षीय महिला गेट संख्या-23 सीके के पास आकर इधर-उधर टहलने लगी। लखनऊ से वाराणसी की तरफ जा रही मालगाड़ी के आने पर वह रेल पटरी पर कूद गई। मालगाड़ी से क्षत-विक्षत हो गया। शव लगभग सौ मीटर दूर जाकर गिरा। लोगों ने घटना की सूचना थाने पर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को ट्रैक से हटाकर किनारे किया। महिला के पास से एक एंड्रायड और एक की-पैड मोबाइल फोन मिला। उसमें फीड नंबरों पर संपर्क किए जाने पर घंटों बाद मृतका की पहचान महराजगंज थाना क्षेत्र के जन्नौर गांव निवासी दिनेश यादव की पत्नी बबिता यादव के रूप में हुई। पुलिस के सूचना देने पर रोते-बिलखते स्वजन आ गए। बताया कि सुबह बबिता और दिनेश के बीच किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी के बाद वह गुस्से में घर से निकल पड़ी थी। उनका एक पुत्र है। शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि मृतका की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन से बात करने के बाद हुई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।