फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman hanged in suspicious condition, death

संदिग्ध हालत में विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Fri, 19 Aug 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged in suspicious condition, death
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के लखनपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। विवाहिता के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता के चचेरे भाई सुरेश गौतम निवासी पितंबरपुर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोनी (23) की शादी दो वर्ष पूर्व कोतवाली क्षेत्र के भौरास गांव निवासी शिवपूजन गौतम पुत्र नन्हे लाल गौतम के साथ हुई थी। दहेज के रूप में बाइक, 50 हजार नकद, सोने की चेन व अंगूठी सहित गृहस्थी का सारा सामान दिया गया था। आरोप है कि सोनी के जेठ-जेठानी व पति की ओर से एक लाख दहेज की मांग को लेकर उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता रहा। न देने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। सुरेश ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुरालियों ने मार डाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचा तो वहां उसे बताया गया कि उसकी बहन ने फंदे से झूलकर जान दे दी है। प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर मिली है जिसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed