फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman hanged herself

विवाहिता ने फाँसी लगाकर दी जान

Wed, 14 Jul 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself
बक्शा। कोहड़े सुल्तानपुर गांव निवासी एक विवाहिता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति एवं जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। सिकरारा थानाक्षेत्र के पोखरियापुर गांव निवासी तिलकधारी निषाद ने 2019 में अपनी पुत्री किरन का विवाह बक्शा क्षेत्र के कोहड़े सुल्तानपुर गांव निवासी जगदीश निषाद के साथ किया था। विवाहिता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। परिवार के लोगों ने मिलकर मेरी पुत्री की हत्या कर दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता के कमरे में दुपट्टे से शव लटकने की सूचना मंगलवार सुबह मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी जगदीश और उसकी भाभी सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed