{"_id":"60d8ae058ebc3edfe068dafd","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-jaunpur-news-vns5972834170","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परियावां गांव में रविवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शव लेकर लाइनबाजार थाने पहुंच गए। काफी देर तक लोग केस दर्ज करने की मांग को लेकर हल्ला मचाते रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की छाबीन में जुटी है।
प्रतापगढ़ जिले के देवसरा थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी रमाशंकर यादव की पुत्री रिंकी यादव 23 की शादी एक साल पहले लाइनबाजार थाना क्षेत्र के परियावां निवासी अरविंद यादव के साथ हुई थी। मृतका के मायके वालों के मुताबिक दहेज में रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। मृतका के भाई कुलदीप और मौसेरे भाई दिनेश का आरोप है कि दिन में करीब आठ बजे रिंकी ने फोन कर बताया कि ससुराल के लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। बाद में उसका फोन स्विच आफ हो गया। तीन बजे उसके ससुराल वालों ने फोन पर बताया कि रिंकी की हालत गंभीर है उसे शहर के एक निजी चिकित्सालय लेकर आए हैं। मायके वाले नईगंज स्थित निजी अस्पताल पहुंचे तो ससुराल के लोग शव छोड़कर फरार हो गए। मृतका के पति को मायके वालों ने पकड़ लिया और करीब 40 की संख्या में शव लेकर लाइनबाजार थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके पति को हिरासत में ले लिया है। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का असली कारण पता चल सकेगा।