फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Married woman commits suicide by hanging herself

Jaunpur News: मायके आई विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 18 Jul 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself
सिकरारा। क्षेत्र के डमरुआ गांव में मायके आई एक विवाहिता ने सोमवार की भोर में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। छह जून को शादी हुई थी और 25 जून को ही ससुराल से मायके आई थी।
विज्ञापन

डमरुआ गांव निवासी गौरीशंकर बिंद ने अपनी बेटी चांदनी बिंद (21) का विवाह इसी साल छह जून को मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव में की थी। शादी के बाद कुछ दिन चांदनी ससुराल में रही। गत 25 जून को पिता उसकी विदाई करवाकर मायके ले आए थे। सोमवार की सुबह परिजनों ने देखा कि घर के अंदर बरामदे में बांस के खंभे से उसने फंदा लगा ली है। फंदे के सहारे लटकता देख परिजनों में हड़कंप मच गया। विवाहिता ने क्यों आत्महत्या की इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सिकरारा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पिता ने तहरीर देकर बताया है कि पुत्री ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। बाकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed