फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Market people beat up fake meter reader

फर्जी मीटर रीडर की बाजार के लोगों ने की पिटाई

Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Market people beat up fake meter reader
निगोह। बरसठी क्षेत्र में फर्जी मीटर रीडर बनकर वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। मीटर जांच के नाम पर उपभोक्ता से दो-दो हजार रुपये की वसूली का जा रही है। ऐसे ही मामला मियांचक बाजार का प्रकाश में आया हैं। उपभोक्ता से पैसे मांग रहे फर्जी मीटर रीडर की मियाचक पर पकड़ कर पिटाई कर दी। माफी मांगने पर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

खरगापुर(खोइरी) गांव निवासी उपभोक्ता दीपक गौतम का आरोप है कि 3 फरवरी को उनके यहां दो मीटर रीडर धनंजय गौतम व अजीत गौतम पहुंचे। अपने को मीटर रीडर बताकर उसके घर को चेक किया। मीटर नहीं लगा होने पर दो हजार रुपये मांगने लगे। उपभोक्ता के पास पैसा नहीं होने की बात कही तो मीटर रीडर ने कहा कि कम से कम 700 रुपये देना ही पड़ेगा नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। यह पैसा बड़े साहब (सुपरवाइजर) को देना है। जब बात नहीं बनी तो उन लोगों ने दो किलो मीट ही दिलाने के लिए कहा। जिस पर उसे संदेह हो गया। दूसरे दिन आने को कहा। उन दोनों के चले जाने के बाद बाजार के लोगों ने बिजली विभाग से इसकी जानकारी की तो मामले का खुलासा हुआ। शनिवार की शाम को दोनों मीटर रीडर मियांचक बाजार में पहुंच गए। उनके पहुंचने पर बाजार के लोग जुट गए और पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed