फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   March 2025 was the hottest in three years

Jaunpur News: तीन साल में सबसे गर्म रहा 2025 का मार्च महीना

Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
March 2025 was the hottest in three years
जौनपुर। जिले में गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को तापमान ने पिछले तीन वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। दिन में गर्मी के साथ ही लू जैसे हालात रहे। मार्च में अब तक बृहस्पतिवार सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम 20 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के तीन वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक 27 मार्च 2024 को अधिकतम तापमान 25 डिग्री न्यूनतम 18 डिगी, 27 मार्च 2023 का अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 20 डिग्री, 27 मार्च 2022 का अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम 22 डिग्री दर्ज किया था। अगर बीते तीन वर्षों में देखा जाए तो इस बार मार्च के अंत में जो हालात हैं उससे इस बार पड़ने वाली गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। गर्मी और तापमान को देखते हुए जिले के स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। गर्मी और तेज धूप के कारण सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर भीड़ कम होती जा रही है। दोपहर में सन्नाटा रह रहा है। शाम तीन बजे से थोड़ी चहल-पहल देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 मार्च से पछुआ हवाओं की रफ्तार में और तेजी आएगी। इसके असर से फिलहाल दो से तीन दिन तक तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी। साथ ही तात्कालिक तौर पर तपिश से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी। अप्रैल का आगाज तपिश भरी धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हीटवेव से बचाव के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। सभी सीएचसी और पीएचसी के अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि यदि कोई मरीज आता है तो प्राथमिकता के तौर पर उसका इलाज कराएं।--डाॅ. लक्ष्मी सिंह, सीएमओ जौनपुर

बीते 10 दिनों में ऐसे बदला तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
18 मार्च 32 19
19 मार्च 34 20
20 मार्च 35 18
21 मार्च 35 20
22 मार्च 33 20
23 मार्च 32 19
24 मार्च 33 16
25 मार्च 34 18
26 मार्च 36 19
27 मार्च 40 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed