फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Many street lights of royal and goodwill bridge increase as the evening falls

शाही व सद्भभावना पुल की कई स्ट्रीट लाइटें शाम ढलते ही बढ़ती है चिंता

Sat, 03 Sep 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Many street lights of royal and goodwill bridge increase as the evening falls
शाही पुल पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गोमती के चलते दो हिस्सों में विभाजित जौैनपुर शहर के दोनों हिस्सों को शाही, सद्भावना और शास्त्री सेतु जोड़ते हैं। सूरज डूबते ही इन पुलों पर अंधेरा पसर जा रहा है। शाही पुल शहर की पहचान है। गोमती में इन दिनों लबालब पानी है। पुल पर अंधेरा होना राहगीरों के लिए तो जोखिम भरा है ही, शहर के सौंदर्य पर भी बट्टा लगा रहा है।
विज्ञापन

शाही पुल जौनपुर की पहचान है। इसके दोनों तरफ शहर आबाद है। पुलिस के एक तरफ नया शहर तो दूसरी और ऐतिहासिक स्थल हैं। ऐतिहासिक शाही पुल पर 18 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे पुल की आधी से अधिक लाइटें बंद थीं।
विज्ञापन

जौनपुर कोतवाली से ओलंदगंज आते समय शाही पुल के पहले हिस्से के दोनों तरफ की लाइटें बुझी थीं। इस पर गुंबद की तरह की गुमटियां बनी हैं। उनमें भी लाइटें लगी हैं। उसमें भी कई बंद थीं। पुल के पश्चिम तरफ शुरूआत की दो लाइटें दुरुस्त हैं उसके बाद दो लाइटों के अंतराल के बाद एक और जलती है। उसके चार-पांच लाइटें बुझी हुई थीं। यहीं हाल पूरब तरफ की भी है। इसमें भी कई लाइटें बंद हैं। इसी तरह सद्भभावना पुल की तमाम लाइटें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर नगर के सुरेश कुमार ने बताया कि वे हर हफ्ते शाही पुल से होकर जाते हैं। स्ट्रीट लाइट जलती रही तो रौनक रहती है। मगर कुछ दिनों से पुल पर अंधेरा रहता है, जो अच्छा नहीं लगता। ओलंदगंज के राजेश सिंह ने भी स्ट्रीट लाइटों के खराब होने पर चिंता जतायी।
धरोहर की हो रही उपेक्षा
शहर के शनि यादव ने कहा कि शाही पुल ऐतिहासिक धरोहर है। इसकी उचित देखरेख होनी चाहिए। पुल पर पीपल उग आए हैं। उनकी सफाई होनी चाहिए। इसी तरह जय प्रकाश ने कहा कि धरोहर के प्रति समाज और सरकार कि उदासीनता अत्यंत दुखद हैं। यह पुल हमारे गौरवशाली अतीत और वास्तु कला का प्रमाण हैं। जनपद का शाही पुल, किला, बड़ी मस्जिद, अटाला मस्जिद वास्तु कला का अद्भुत उदाहरण हैं। देखरेख के अभाव में इनके अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया हैं। हमें अपनी धरोहर को बचाने के लिये आगे आना होगा। पुरातत्व विभाग के डॉ. सुभाष यादव ने कहा कि यह मामला एचएच डिवीजन का है। कुछ दिन पहले पेड़ कटवाया गया था, यदि बढ़ा है तो उसे भी कटवाया जाएगा।

शाही और सद्भावना पुल पर कुच स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की बात पता चली है। उनको जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। नगर पालिका के पथ प्रकाश विभाग के कर्मचारियों से इसके आदेश दिए गए हैं। जल्द ही शिकायत दूर हो जाएगी। - संतोष मिश्रा, अधिशासी अधिकारी- नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed