{"_id":"65283aeea1ba4dea1e08a4c6","slug":"many-more-missionary-prayer-centers-in-the-district-are-on-the-radar-of-the-administration-jaunpur-news-c-20-vns1007-388731-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: जिले में कई और मिशनरी प्रार्थना केंद्र प्रशासन के रडार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: जिले में कई और मिशनरी प्रार्थना केंद्र प्रशासन के रडार पर
विज्ञापन
जौनपुर। केराकत के भुलनडीह में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित ईसाई प्रार्थना केंद्र पर बुलडोजर चल चुका है। जिलेभर में कुछ और ईसाई प्रार्थना केंद्र भी अब प्रशासन की रडार पर है। इसमें एक प्रार्थना केंद्र के भूमि अभिलेखों की जांच की जा रही है। कुछ अन्य प्रार्थना केंद्रों की भी जांच कराने की तैयारी है। इसको लेकर केंद्र संचालकों में खलबली मची है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों पर ही कार्रवाई होगी। अन्यथा कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र में भी एक ईसाई प्रार्थना केंद्र है। इसको लेकर शिकायत हो चुकी है। यह ईसाई प्रार्थना केंद्र करीब दो बीघा क्षेत्र में है। यहां पर साप्ताहिक प्रार्थना सभा होती है। पुलिस विभाग की तरफ से राजस्व से इनके भूमि अभिलेखों की जांच कराई जा रही है। अगर सरकारी भूमि पर निर्माण व कब्जा पाया गया तो इसका भी अंजाम भुलनडीह की तरह होगा। पुलिस प्रशासन की माने तो लाइन बाजार, केराकत, चंदवक क्षेत्र में कई ईसाई प्रार्थना केंद्र संचालित हैं। खुफिया विभाग के रिकार्ड में खेतासराय, शाहगंज, नेवढि़या, सुरेरी, मड़ियाहूं आदि क्षेत्रों में भी छोटे ईसाई प्रार्थना केंद्र हैं जहां 30-40 की संख्या में अनुयायी जुटते हैं। इनके अभिलेखों की भी जांच हो सकती है। .........................................
धर्मांतरण को लेकर जनवरी से अब तक दर्ज हुए छह मुकदमे
हिंदू संगठनों की तरफ से विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल व अन्य दलों की तरफ से धर्मांतरण को लेकर जनवरी से लेकर अब तक कुल छह मुकदमे दर्ज कराए गए है। यह मुकदमे बदलापुर, केराकत, मछलीशहर, मीरगंज, पंवारा, चंदवक में दर्ज किया गया। अभी तक किसी मामले में दोष सिद्ध नहीं हो सका है। वजह ये है कि धर्मांतरण के बाद भी लोग घरों में अपने मूल धर्म व ईसा मसीह दोनों की फोटो लगाते हैं। ऐसे में पूछने पर वह धर्मांतरण की बात कबूल नहीं करते हैं।
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र में एक ईसाई प्रार्थना केंद्र की जांच के लिए राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी गई है। यदि इसका निर्माण सरकारी भूमि पर हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। धर्मांतरण की संलिप्तता पाई गई तो उस पर एक्शन लिया जाएगा। -डा. अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
अवैध रूप से चल रहे जिन ईसाई प्रार्थना केंद्रों की शिकायत है, उसकी निचले स्तर पर जांच चल रही है। उसमें अगर सरकारी भूमि पर निर्माण व कब्जा पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -अनुज कुमार झा, जिलाधिकारी।