फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   'Mangal Kalash Yatra' taken out prior to the Shrimad Bhagwat Katha.

Jaunpur News: श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली गई मंगल कलश यात्रा

Sat, 20 Jun 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
'Mangal Kalash Yatra' taken out prior to the Shrimad Bhagwat Katha.
बरसठी क्षेत्र के भगेरी गांव देवी मंदिर पर 21 कन्याओं को भोजन कराते उद्योगपति व समाज सेवी मनोज द
महराजगंज। क्षेत्र सरायभानी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा से पहले भव्य कलश यात्रा निकाली गई। प्रयागराज से पधारे विनयानंद सरस्वती के निर्देशन में यात्रा कथास्थल से शुरू होकर सराय गौरा,वर्जी, केशवपुर,राईपुर के भ्रमण कर कथा स्थल पर समाप्त हुई। इस दौरान लगभग 200 महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थी।
विज्ञापन

विनयानंद सरस्वती महाराज ने कहा की मंगल कलश यात्रा के साथ 33 कोटि देवताओं को कथा श्रवण में आमंत्रित किया जाता है। भागवद्कथा श्रवण से इस संसार सागर से मुक्ति व परमात्मा मिलन संभव हो पाता है। मानव के मानवीय गुणों का विकास होता है। सत्कर्म की प्रेरणा मिलती है। सत्संग से मानव महामानव व देवत्व प्राप्त करने में सक्षम हो पाता है। कथा श्रवण से प्राप्त ज्ञान के प्रकाश से व्यक्ति को स्वयं को पहचान पाता है। ऐसे में परमात्मा से साक्षात्कार की संभावना बढ़ जाती है। राजा परीक्षित से कलयुग ने अपने रहने का स्थान मांगा तो उन्होंने हिंसालय, मदिरालय, वेश्यालय जुआलय व अनीति से कमाए गए सोने में रहने का स्थान दिया था। जरासंध के चमकदार सोने के मुकुट अनीति से अर्जित किया गया था। उसी मुकुट को जब राजा परीक्षित ने अपने सिर पर धारण कर लिया तो उनके अंदर कलयुग ने प्रवेश कर लिया। इसके बाद संतों का अपमान कराया। आज भी इन पांचों जगहों पर कलयुग का वास होता है। ऐसे में हमें इन पांचों चीजों से हमेशा बचाना चाहिए। इस दौरान आयोजक सभाजीत मिश्रा, दीपक यादव, शिव प्रसाद मिश्रा, राम संजीवन मिश्रा, सुरेश तिवारी, डॉ. कैलाश नाथ मिश्रा, रामसुख मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed