फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mandvi became the chief for the second time after winning from her father-in-law in the lottery

लाटरी में चचिया ससुर से जीतकर दूसरी बार प्रमुख बनीं मांडवी

Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mandvi became the chief for the second time after winning from her father-in-law in the lottery
जिले के 21 ब्लॉकों के प्रमुख के पदों के चुनाव में सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला महराजगंज में देखने को मिला। जहां दूसरी बार लाटरी सिस्टम से जीतकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी मांडवी सिंह प्रमुख बनीं। परिणाम की चर्चा पूरे जिले में होती रही।
विज्ञापन

महराजगंज ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा से निवर्तमान प्रमुख मांडवी सिंह, सपा से उनके चचिया ससुर हरिश्चन्द सिंह और निर्दल रोहित सिंह चुनाव मैदान में थे। एक दिन पहले ही रात्रि में रोहित सिंह ने अपना समर्थन सपा प्रत्याशी हरिश्चन्द सिंह को दे दिया। इससेे मुकाबला और रोचक हो गया। महराजगंज में प्रमुख के पद के लिए 83 मत पड़े। इनमें से एक मत अवैध घोषित किया गया, जबकि 41 वोट भाजपा की समर्थित प्रत्याशी मांडवी सिंह को मिले और 41 ही मत सपा प्रत्याशी व उनके चचिया ससुर हरिश्चन्द सिंह को मिले। जिसके कारण चुनाव परिणाम रोक दिया गया था। जिसका हल शाम तक नहीं निकल पाया। ऐसे में सीडीओ अनुपम शुक्ला और एसडीएम बदलापुर अभिताभ यादव को ब्लॉक मुख्यालय आना पड़ा। जहां दोनों मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में लाटरी सिस्टम से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव कराने पर सहमति बनी। इसमें मांडवी सिंह विजयी घोषित हुईं। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष लालहादुर यादव ने कहा कि लाटरी सिस्टम में भी शासन सत्ता का खेल हुआ है। जिसमें सपा प्रत्याशी हरिश्चन्द सिंह को हरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed