फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbads attacked the young man by attacking him with a knife

मनबढ़ों ने चाकू से हमला कर युवक को किया घायल

Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Manbads attacked the young man by attacking him with a knife
चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी हिसामपुर मार्ग पर बकटही गांव मोड़ के पास शनिवार की शाम ऑटो चालक युवक को मनबढ़ों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। परिजन उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कछवन गांव निवासी दीपक गुप्ता (28) पुत्र गुलाब ऑटो रिक्शा चलाते हैं। वह पोखरा गांव से लौट रहे थे। बकटही गांव के मोड़ के पास तीन की संख्या में मनबढ़ युवक उन्हें जबरन रोकने लगे। वह गाड़ी सड़क के किनारे लगा ही रहे थे कि मनबढ़ों ने चाकू से प्रहार कर दिया। इससे उनके जंघे पर गंभीर चोटें लगीं। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। चंदवक थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed