{"_id":"6522a952015e75ffc50e5768","slug":"manbadhs-beat-up-three-people-including-brother-in-law-and-sister-and-injured-them-2023-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: मनबढ़ों ने जीजा-साले समेत तीन को पीटकर किया घायल, फायरिंग का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: मनबढ़ों ने जीजा-साले समेत तीन को पीटकर किया घायल, फायरिंग का भी आरोप
Sun, 08 Oct 2023 06:36 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 08 Oct 2023 06:36 PM IST
सार
जौनपुर के मोहम्मदपुर गांव के पास मई रोड पर स्थित शराब की दुकान के सामने करीब छह की संख्या में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से अंडा व चना विक्रेता की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे उसकी बहन और जीजा को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
शराब की दुकान के सामने मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के मोहम्मदपुर गांव के पास मई रोड पर स्थित शराब की दुकान के सामने करीब छह की संख्या में मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से अंडा व चना विक्रेता की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंचे उसकी बहन और जीजा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घायलों ने चार राउंड फायरिंग का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मोहम्मदपुर निवासी असलम (60) सरकारी शराब की दुकान के सामने अंडे की दुकान चलाता है। 15 दिन पहले दुकान पर पैसे को लेकर कुछ युवकों से वाद-विवाद हो गया था। उसी बात को लेकर रविवार को बाइक सवार छह युवक पहंचे। असलम की दुकान पर बैठे उसके पुत्र कुर्बान अली (24) की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
उसे बचाने आई उसकी बहन रानी(38) और जीजा मोहम्मद रोशन (40) को भी मनबढ़ों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलवरों ने फायरिंग भी की। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। फायरिंग का मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन