फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbadho beat up Yavuti's uncle for opposing molestation

मनबढ़ो ने छेड़खानी का विरोध करने पर यवुती के चाचा की पिटाई

Fri, 15 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Manbadho beat up Yavuti's uncle for opposing molestation
भतीजी से छेड़खानी करने वाले युवकों को मना करने पर मनबढ़ों ने चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। यह घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़ित चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई थी।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती पर गांव के ही कुछ युवक अक्सर फब्तियां कसते थे। पहले तो गांव की बात होने के कारण युवती परिवार से कुछ नहीं बताई, लेकिन गांव के अन्य कुछ लोगों के जरिये परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो परिजनों ने युवती से पूछा तो उसने सारी बात बताई। इसके बाद युवती के चाचा आरोपी युवकों से पूछताछ करने के लिए गए और ऐसा दोबारा नहीं करने से मना किए। आरोप है कि इस पर मनबढ़ युवकों ने चाचा की ही पिटाई कर दी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन में जुट गई। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया की छेड़खानी का मामला नहीं है। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed