फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Manbad entered the house and beat up the lineman, firing

मनबढ़ों ने घर में घुसकर लाइनमैन को पीटा, की फायरिंग

Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Manbad entered the house and beat up the lineman, firing
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव के एक हिस्से में बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद दूसरे हिस्से के कुछ युवकों ने लाइनमैन को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान युवकों की तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। इसे लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने थाने में पहुंचकर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

जमुहाई गांव में आंधी तूफान के चलते पेड़ गिरने से तार टूट गया था। इसे विद्युत सब स्टेशन सरायख्वाजा पर तैनात लाइनमैन सुजीत कुमार यादव सहयोगियों के साथ मिलकर ठीक कराने में जुटे थे। गिरे पेड़ों को हटवाकर गांव के एक हिस्से में विद्युत आपूर्ति बहाल हुई। आरोप है कि जिस हिस्से में विद्युत आपूर्ति नहीं शुरू हो पाई थी वहां के 6-7 लोग सुजीत को फोन पर धमकी देते हुए घर पहुंच गए और सुजीत को मारना पीटना शुरू कर दिए। बचाव में आसपास के लोग दौड़े। खुद को घिरता देख युवकों ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। फायरिंग होते देख लोग भागना शुरू कर दिए और मौके से हमलावर भी फरार हो गए। घायल लाइनमैन सुजीत कुमार थाने पर पहुंचे। उधर, सूचना लगते अवर अभियंता, उपखंड अधिकारी व मल्हनी एवं सरायख्वाजा पावर हाउस के सभी स्टाफ थाने पर पहुंच गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। लिखित मिलने के तत्पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed