फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   man work is worship

कर्मों से होती है व्यक्ति की पहचान

Mon, 04 Apr 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 04 Apr 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
man work is worship
अभिनंदन समारोह में एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू को स्मृति चिह्न देते जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी।

 भोलानाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बघेरी आलम गंज में रविवार को अभिनंदन समारोह आयोजित कर एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशू को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में व्यक्ति की पहचान जाति से नहीं बल्कि उसके कर्मों से होती है।  

विज्ञापन

कोई भी इंसान अपने कर्मों और व्यहार से ही समाज में अलग पहचान बनाता है। व्यक्ति को संघर्ष करने के बाद जब जीत मिलती है तो खुशी होती है। लेकिन जब उस जीत का मूल्यांकन करके लोग अभिनंदन समारोह का आयोजन करके सम्मानित करते हैं तो उसकी खुशी की अलग अनुभूति होती है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनपद की जनता ने जिस उम्मीद से विधान परिषद में भेजा है। उस पर हम सदैव खरा उतरने की कोशिश में लगा हूं। जनता को निराश नहीं होने दूगां। विकास करने में वक्त लगेगा। इस दिशा में तेजी से खाका तैयार करा रहा हूं, जो जल्द ही लोगों के सामने आने लगेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षा संघ के उपाध्यक्ष राजेश तिवारी और संचालन गिरीश दुबे ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी, शिवेंद्र सिंह, कैलाश सोनी, प्रधान मनोज गौतम, छोटेलाल गौतम, सतीश सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed