फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   man died in road accident in Jaunpur due to vehicle collision

Jaunpur Accident: दवा लेकर पैदल जा रहा था शख्स, अज्ञात वाहन की ठोकर से हुआ घायल; अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 18 May 2024 03:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 18 May 2024 03:38 PM IST
सार

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के सुरिस बरदहिया बाजार के पास सड़क हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की मदद से आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
man died in road accident in Jaunpur due to vehicle collision
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र के सुरिस बरदहिया बाजार के समीप पैदल जा रहा राहगीर अज्ञात वाहन से की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह है मामला
क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी सतीश सिंह (52) पुत्र गौरीशंकर सिंह शुक्रवार की देर रात दवा लेकर अपने घर पैदल सुरिस जा रहे थे। जैसे ही बरदहिया बाजार के समीप पहुंचे। शाहगंज की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के ठोकर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सतीश पेशे से किसान थे। सतीश की तीन संतानें हैं। बड़ी पुत्री शालू (26), बेटा रणधीर सिंह(22), छोटी पुत्री खुशी (16) है। बड़ी पुत्री शालू को छोड़कर किसी की शादी नहीं हुई है। 

घटना के बाद पत्नी सीमा सिंह व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। कोई कमाई का सहारा नहीं है, बच्चों का पालन पोषण भी करना है। इस बाबत प्रभारी कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed