{"_id":"6034a7ac8ebc3ee9143f9760","slug":"man-died-hit-by-train-listening-song-put-earphone-on-head-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: ईयरफोन लगाकर सुन रहा था गाना, ट्रेन चालक बजाता रहा हॉर्न, कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: ईयरफोन लगाकर सुन रहा था गाना, ट्रेन चालक बजाता रहा हॉर्न, कटकर मौत
Tue, 23 Feb 2021 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में वाराणसी-प्रतापगढ़ रेल रूट पर एक गांव के पास ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पर टहल रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन का ड्राइवर लगातार हार्न बजाता रहा, लेकिन ईयरफोन लगा होने के कारण युवक उसकी आवाज नहीं सुन सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी दिनेश सिंह के मकान के पास से ही रेलवे लाइन गुजरी है। मंगलवार को उनका पुत्र हर्षित सिंह(18) कान में ईयरफोन लगाकर बेफिक्री से रेल पटरी पर टहल कर गाने सुन रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच वाराणसी की तरफ से प्रतापगढ़ जा रही ट्रेन वहां पहुंची। लोगों के मुताबिक युवक को पटरी पर देखकर ट्रेन का ड्राइवर तेज हार्न बजाता रहा, लेकिन ईयर फोन लगे होने की वजह से युवक को सुनाई नहीं पड़ा।
विज्ञापन
इंजन से कटकर उसकी मौत हो गई। लोग दौड़े और मोबाइल नंबर के आधार पर घर वालों को सूचना दी। पुलिस को सूचना मिली और लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।