फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Man arrested for defrauding medical store owners by posing as a member of the Health Department team.

Jaunpur News: स्वास्थ्य विभाग की टीम का सदस्य बताकर मेडिकल संचालकों से ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for defrauding medical store owners by posing as a member of the Health Department team.
शाहगंज। खुद को स्वास्थ्य विभाग की टीम का सदस्य बताकर मेडिकल स्टोर और क्लीनिक संचालकों से अवैध वसूली करने वाले एक आरोपी रामनिवास गौतम को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर डिस्पेंसरी सील कराने का भय दिखाकर रुपये मांगने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के छतरपुर निवासी रामनिवास गौतम के रूप में हुई है। उसे नटौली गांव के पास से गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को नटौली निवासी मेडिकल स्टोर संचालक लक्ष्मीशंकर यादव ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि तीन व्यक्ति सीएमओ कार्यालय की टीम बताकर उनकी डिस्पेंसरी पहुंचे और कागजात में खामियां बताकर उसे सील करने की धमकी देने लगे। कार्रवाई से बचाने के नाम पर पहले 30 हजार रुपये की मांग की गई। बाद में भय का माहौल बनाकर तीन हजार रुपये ले लिए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपित और उसके साथी अन्य मेडिकल स्टोर व क्लीनिक संचालकों से भी इसी तरह डराकर रुपये वसूल चुके हैं। साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौराबादशाहपुर थाने में पहले से मेडिकल संचालकों से खिलाफ ठगी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed