फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Malhani Vis by-election: Noise of publicity stopped, now emphasis on going from house to house

मल्हनी विस उपचुनाव: थमा प्रचार का शोर, अब घर-घर जाने पर जोर, शाम को क्षेत्र से बाहर हुए स्टार प्रचारक

Sun, 01 Nov 2020 09:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 01 Nov 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Malhani Vis by-election: Noise of publicity stopped, now emphasis on going from house to house
राजनेता (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया। छह बजते ही सभी राजनीतिक दलों के बाहरी नेताओं को चुनाव क्षेत्र से बाहर कर दिया गया। सभा, रैली और रोड शो पर रोक प्रभावी हो गई। अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। हालांकि चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नुक्कड़ सभाओं और रैलियों के माध्यम से जनता को अपनी ताकत का अहसास कराया। 

विज्ञापन


कोरोना काल में सकुशल चुनाव कराने के लिए आयोग ने इस बार 182 अतिरिक्त मतदेय स्थल बनाने के साथ ही मतदान का समय भी एक घंटे बढ़ाया है। तीन नवंबर को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे। चुनाव समाप्ति से 48 घंटे पहले रविवार की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई। अंतिम दिन होने के कारण सभी दल व प्रत्याशी सुबह से ही चुनाव प्रचार में लगे रहे।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से अंतिम दिन जंगीपुर में सभा हुई तो सपा ने सवंसा के पास जनसभा कर एकजुटता का प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रांतीय नेताओं ने बक्शा और करंजाकला ब्लाक में जनसंपर्क किया। निर्दल प्रत्याशी ने भी गांवों में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए वोट मांगे। शाम 6 बजते ही सभी स्टार प्रचारकों को चुनाव क्षेत्र से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार थमते ही प्रत्याशी अब अपने रणनीतिकारों के साथ बैठकर मतदान तिथि पर बूथों की व्यवस्था पर मंथन करने में जुट गए हैं। सभी बूथ एजेंटों तक बस्ता पहुंचाकर मतदाताओं को घरों से निकालकर बूथ तक ले जाने की जिम्मेदारी समझाई जाती रही। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी राजकरन नय्यर फोर्स के साथ सिकरारा, शेरवां बाजार में भ्रमण कर लोगों से शांति से मतदान करने की अपील की।

Malhani Vis by-election: Noise of publicity stopped, now emphasis on going from house to house
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

धनंजय समेत तीन पर केस दर्ज, सफारी सीज
जौनपुर पुलिस ने शनिवार की रात बिना अनुमति प्रचार कर रहे निर्दल प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्रचार वाहन को सीज कर दिया। पुलिस ने धनंजय सहित तीन लोगों पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के मई मोड़ के समीप गश्त के दौरान सफेद रंग की सफारी पर सवार दो लोग निर्दल प्रत्याशी धनंजय सिंह के समर्थक बताकर बिना अनुमति के प्रचार कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रोहित सिंह निवासी बघनरी थाना बरसठी और पंकज सिंह शेरवा थाना सिकरारा बताया। पुलिस सफारी वाहन को कब्जे में लेते हुए थाने ले आई। प्रत्याशी धनंजय सिंह, रोहित व पंकज के खिलाफ लोक प्रतिनिधि अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed