फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make Vivekananda's life philosophy your ideal youth

विवेकानंद के जीवन दर्शन को अपना आदर्श बनाएं युवा

Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Make Vivekananda's life philosophy your ideal youth
स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर रक्तदान करते नेहरू युवा केंद्र के लोग। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती मंगलवार को युवा दिवस के रूप में मनाई गई। विविध कार्यक्रमों में स्वामी जी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को अपना आदर्श बनाएं। उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित किया जा सकता है।
विज्ञापन

पूविवि के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में युवा दिवस समारोह मनाया गया। प्रबंध अध्ययन संकाय के अध्यक्ष प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र, प्रो. देवराज सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष प्रो. मानस पांडेय ने कहा स्वामी जी विचार निरंतर युवाओं को ऊर्जा प्रदान करता है। संचालन डॉ. विद्युत मल ने किया। इस अवसर पर प्रो. एके श्रीवास्तव , प्रो. बीडी शर्मा, प्रो. राम नारायण, डॉ. रसिकेश, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमित वत्स, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. अवध बिहारी सिंह आदि उपस्थित रहे। टीडी कॉलेज के एनएसएएस शिविर में प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने भाब ीय सनातन संस्कृति लगातार अपने महत्व को बनाए हुए हैं। इसके पीछे यही कारण है कि भारत का आदर्श जिंदा है। प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह ने कहा कि रोम मिट गया क्योंकि उसका उद्देश्य था शक्ति के माध्यम से साम्राज्य का विस्तार करना लेकिन भारत प्रगति पथ पर अग्रसर है, क्योंकि भारत का स्वर है धर्म और जहां धर्म होता है वहां प्रगति होती है। इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. आनंद शंकर चौधरी, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, डॉ. गीता यादव, डॉ. कनक सिंह. डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ. राजीव रतन सिंह, डॉ. राजदेव दुबे, आदि मौजूद थे। टीडी कॉलेज में ग्राम स्वराज मंच के तहत युवा चेतना दिवस का आयोजन किया गया पैदल यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक किया गया। प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह विवेकानंद के जीवनी पर प्रकाश डाला। टीडी महिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ. वंदना सिंह की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया। पोस्टर, निबंध, भाषण प्रतियोगिता का आयोज न किया गया। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खां की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ. एमके त्रिपाठी रहे। डॉ. देवेंद्र पांडेय ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनएसएस की ओर से युवा महोत्सव मनाया गया। प्राचार्य डॉ. विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने कहा उठो, जागो और जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो, तब तक आगे बढ़ते रहो के आदर्श को युवा समझें। डॉ. अवधेश द्विवेदी, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डॉ. आशीष शुक्ला, डॉ. लाल साहब यादव, डॉ. जीके द्विवेदी, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. विवेक, डॉ. अनिल, डॉ. रागिनी राय मौजूद थी। डॉ. राजेंद्र सिंह आभार जताया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

----
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हुए विविध कार्यक्रम
जौनपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए। गोष्ठी और सेमिनार में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। निदेशक डॉ. सुधा सिंह, डा. सुधा सिंह, विनोद मिश्रा, सुनीता शर्मा, साधना श्रीवास्तव मौजूद थे। संचालन अखिलेश पांडेय ने किया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से स्वामी विवेकानंद मनाई गई। महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। डॉ. मुकेश श्रीवास्तव मौजूद थे। अध्यक्षता निलमणि श्रीवास्तव तथा संचालन महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने किया ने किया। संयोजक पंकज श्रीवास्तव रहे। केराकत: पब्लिक इंटर कॉलेज में डॉ. केएल सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर डॉ. उदय सिंह, पीयूषवर्धन सिंह, लालाजी साहू, सुधांशु जायसवाल, अवधेश सोनकर आदि उपस्थित रहे। गभिरन: पं.दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तपमुर में प्रबंधक श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ की अध्यक्षता में युवा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथिभाजपा मंडल अध्यक्ष बंशबहादुर पाल रहे। करंजाकला: रामकिशुन सिंह महाविद्यालय में युवा दिवस का आयोजन किया गया। डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह, डॉ. अरविंद उपाध्याय, अजीत सिंह, श्यामविहरी यादव, अंबुज सिंह, रमेशचंद्र मालवीय, शरद सिंह, धर्मशेन सिंह, सूरज सिंह आदि उपस्थित रही। भारत विकास परिषद की ओर से नईगंज स्थित सन जांस स्कूल में युवा दिवस का आयोजन किया गया। संतोष मौर्य, अतुल जायसवाल ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। आरएसएस की ओर से सरस्वती बाल मंदिर में विवेकानंद जयंती मनाई गई। कुंटुंब प्रबोधन प्रमुख अनिल सिंह, प्रधानाचार्य अखिलेश चंद पांडेय ने विचार व्यक्त किया।

महाराजगंज क्षेत्र के सहोदरपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर म

महाराजगंज क्षेत्र के सहोदरपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर म- फोटो : JAUNPUR

खुटहन के पं दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते शिक्षक।

खुटहन के पं दीन दयाल उपाध्याय इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते शिक्षक।- फोटो : JAUNPUR

मीरगंज क्षेत्र के अदारी प्राथमिक विद्यालय पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते शिक्षक।

मीरगंज क्षेत्र के अदारी प्राथमिक विद्यालय पर स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाते शिक्षक।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed