फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Make the people of the neighborhood aware for student voting

विद्यार्थी मतदान के लिए पड़ोस के लोगों को करें जागरूक

Sun, 27 Feb 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Make the people of the neighborhood aware for student voting
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आर्यभट्ट सभागार में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खुद मतदान करने के साथ अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें। मुख्य वक्ता प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने कहा कि मतदान सशक्त लोकतंत्र की आवश्यकता है, जो मतदान से संभव है। मतदान की शपथ भी दिलाई गई। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त ओमप्रकाश यादव ने मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर रंगोली, पोस्टर, निबंध तथा गीत के माध्यम से जागरूकता का कार्यक्रम किया। गायन प्रतियोगिता में सरिता, पोस्टर प्रतियोगिता में आशुतोष, निबंध प्रतियोगिता में हर्ष गुप्ता, रंगोली प्रतियोगिता में मोहम्मद यासिर को प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला केंद्र प्रभारी और कार्यक्रम समन्वयक डा. जाह्नवी श्रीवास्तव ने स्वागत किया। धन्यवाद डा. अन्नू त्यागी ने जताया। संचालन सोनम झा ने किया। मौके पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, प्रो. देवराज सिंह, डा. गिरिधर मिश्रा, डा. प्रमोद कुमार यादव, डा. मनोज मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed