फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Major road accident on Varanasi Lucknow highway driver and conductor died in jaunpur

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर हादसा: खड़े ट्रेलर में पीछे से टकराया ट्रक, अगला हिस्सा ध्वस्त; चालक और खलासी की मौत

Thu, 13 Jun 2024 11:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

Jaunpur Road Accident News : जौनपुर जिले में वाराणसी- लखनऊ हाईवे पर गुरुवार की सुबह भीषण हादसा हुआ। हाईवे पर खड़े ट्रेलर से पीछे से ट्रक के टकराने से उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक और खलासी की जान चली गई। 

विज्ञापन
Major road accident on Varanasi Lucknow highway driver and conductor died  in jaunpur
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी- लखनऊ हाईवे पर गुरुवार को भोर में 4 बजे खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
देर रात में करीब 1.30 बजे वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहा ट्रेलर रेहटी गांव के पास खराब हो गया। चालक ट्रेलर के पीछे आग जलाकर और ट्रॉच की रोशनी से आने वाले वाहनों को बगल से निकलने का इशारा कर रहा था। 4 बजे भोर में वाराणसी की तरफ से कोयला लादकर अयोध्या जा रहा ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर में जोरदार टक्कर मार दी। इससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


टक्कर मारने वाले ट्रक में चालक और खलासी काफी देर तक फंसे रहे। किसी तरह से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकालकर बाहर किया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजा। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरने वालों में ट्रक चालक (32) पिंटू कुमार पुत्र झोरई निवासी पाराखान अयोध्या और खलासी (22) हनुमान यादव पुत्र मिश्रीलाल निवासी गड़ना थाना महराजगंज अयोध्या के रहने वाले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया। घटना की तहरीर मृत चालक के भाई गोविंद प्रसाद ने पुलिस को दी है। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक सुबह दस बजे तक हाईवे पर खड़ा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed