{"_id":"66957ad5cf7faf45960aee07","slug":"maintenance-of-files-was-also-not-found-proper-jaunpur-news-c-193-1-va11001-118844-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: फाइलों का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: फाइलों का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक उपस्थित नहीं थे। कार्यालय में गंदगी थी। पत्रावलियों का रखरखाव ठीक से न होने पर नाराजगी जताई। पटल सहायक का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के समय तीन मृतक आश्रितों की पत्रावली फरवरी 2024 के बाद बिना किसी कार्रवाई के रखी हुई मिली। इसे देखते हुए संबंधित पटल सहायक राजेश गुप्ता का पत्रावली का नियमानुसार निस्तारण होने तक वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही समय से सभी पत्रावलियों का निस्तारण करने को सचेत किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में लेखाकार आरिफ हसन, वरिष्ठ सहायक सुरेंद्र कुमार मौर्या, वरिष्ठ सहायक निर्मला, कनिष्ठ सहायक श्रुति श्रीवास्तव एवं परिचारक नरेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। इन सभी का 15 जुलाई का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के लिए कहा।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ सहायक संजय कुमार उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद कार्यालय से गायब रहे। इनका पूरे माह का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण देने को कहा है। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के अंदर गंदगी, दीवालों पर पान का पीक पाया गया। महिला शौचालय में गंदगी थी तथा उसी में पत्रावलियां भी रखी मिलीं। शिक्षक संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिनसे मुख्य विकास अधिकारी ने संवाद करके शिक्षकों के लंबित प्रकरण एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली।