{"_id":"5f91b6578ebc3e9baf5ce744","slug":"main-festivals-in-festivals-will-strictly-follow-one-way-jaunpur-news-vns554368644","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों में मुख्य बाजारों में सख्ती से होगा वन-वे का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों में मुख्य बाजारों में सख्ती से होगा वन-वे का पालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। दुर्गा पूजा को लेकर बाजारों में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। इसके मद्देनजर शहर के बाजारों में जाम भी लग रहा है। यातयात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वन-वे की व्यवस्था तो पहले से ही बनाई गई है लेकिन अब भीड़ को देखते हुए इस व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
ओलंदगंज से कोतवाली, जेसीज चौराहे से ओलंदगंज, चहारसू चौराहे से सद्भावना पुल आदि रूट पर वन-वे की व्यवस्था की गई है। हालांकि इधर बीच शहर में भीड़ कम थी तो इसे सख्ती से अमल में नहीं लाया जा रहा था। अब बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने संभावित जाम की समस्या से निबटने के लिए कमर कस लिया है। यातायात निरीक्षक चंदन राय ने बताया कि दुर्गापूजा में खास तौर से सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भीड़ अधिक होती है लेकिन इस साल राहत शहर में कहीं भी सड़क पर पूजा पंडाल नहीं लगा है जिससे भीड़ आई भी तो उसे नियंत्रित करना कोई मुश्किल काम नहीं होगा। शहर की यातायात व्यवस्था कहीं से भी प्रभावित नहीं होने पाए इसके लिए तैयारी पहले से ही की गई है। जाम की समस्या से निबटने के लिए भीड़ वाले इलाकों में वन-वे की व्यवस्था पहले से ही लागू की गई है। अगर उसमें कहीं कोई दिक्कत होगी तो व्यस्था का संचालन सख्ती से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन-वे के तहत जेसीज चौराहे से ओलंदगंज की ओर जाने वाले वाहन चंद्रा होटल से होकर मछलीशहर पड़ाव के रास्ते निकलते हैं। बदलापुर पड़ाव की ओर से ओलंदगंज जेसीज की ओर जाने वाले वाहन गुप्ता शू सेंटर के सामने से होकर जेसीज की तरफ जाएंगे। कोतवाली चौराहे की तरफ से ओलंदगंज की तरफ आने वाले चारपहिया वाहन चहारसू से किला रोड से होकर सद्भावना पुल के रास्ते गुजरेंगे।