फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maihar Bus Accident Six people from Jaunpur died in Satna bus accident

Maihar Bus Accident: सतना बस हादसे में जौनपुर के मासूम समेत छह लोगों की मौत, नागपुर जा रहे थे लोग

Mon, 30 Sep 2024 09:13 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Sep 2024 09:13 AM IST
सार

Maihar Bus Accident: मध्य प्रदेश के सतना में एक बस हादसे का शिकार हुई। जिसमें जौनपुर के छह लोगों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Maihar Bus Accident Six people from Jaunpur died in Satna bus accident
मृतक प्रांजल और अंबिका प्रसाद की फाइल फोटो - फोटो : परिजन

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में शनिवार की देर रात बड़ा हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हुई, जबकि 24 लोग घायल हो गए। इसमें जौनपुर के एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हुई है। वहीं, जौनपुर के छह लोग घायल हो गए। घायलों के परिजन रात में ही जौनपुर से सतना रवाना हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार रात करीब 10:30 बजे सतना जिले के नादन देहात थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर हुआ। एक स्लीपर कोच बस प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। 
विज्ञापन


नादन देहात क्षेत्र में एक ढाबे के पास बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना के समय 53 सीटर बस में 45 यात्री सवार थे। हादसे में जौनपुर के बक्सा क्षेत्र के कौली गांव निवासी अजय साहू के तीन वर्षीय पुत्र देवांश की मौत हो गई, जबकि अजय और उनकी पत्नी गीता घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा खुटहन थानाक्षेत्र के गौरा गांव निवासी राजू उर्फ प्रांजल विश्वकर्मा (16) पुत्र जितेंद्र और मछलीशहर के अंबिका प्रसाद (55) की मौत हो गई है। जबकि सरिता (32) पत्नी प्रदीप यादव, रेखा गुप्ता (45) पली संतोष गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता पुत्र रामदेव गुप्ता, गीता साहू (28) पत्नी राजेश साहू, आरुही साहू (5) पुत्री राजेश साहू, आरुषी साहू (06) पुत्री राजेश साहू घायल हैं। घायलों का नजदीकी सीएचसी में इलाज चल रहा है।

सतना सड़क हादसे में मृत किशोर प्रांजल विश्वकर्मा बदलापुर क्षेत्र के गौरा गांव का निवासी था। वह अपनी बुआ के घर महाराष्ट्र के नागपुर जा रहा था। वहीं, कोतवाली क्षेत्र के कौराहा गांव निवासी अंबिका प्रसाद गुप्ता (55) पुत्र मोतीलाल नागपुर में दाना भूजकर अपना और पत्नी का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed