फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahmadpur converted into a cantonment, police and PAC deployed

Jaunpur News: महमदपुर छावनी में तब्दील, पुलिस और पीएसी तैनात

Sun, 08 Jun 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mahmadpur converted into a cantonment, police and PAC deployed
जफराबाद। नेवादा बाईपास में तिहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार डरा सहमा है। इनकी सुरक्षा में पुलिस की उदासीनता की खबर 8 जून के अंक में परिवार से बातचीत करते हुए प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर का असर यह हुआ कि रविवार सुबह से ही जिले के अधिकारी सक्रिय हो गए। मृतक लालजी के परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी की टीम तैनात कर दी गई। मोहल्ला छावनी में तब्दील कर दिया गया। गुड्डू की पत्नी सरिता बताती हैं कि दो दिन से पुलिस नहीं आई थी। हम सभी किसी अनहोनी की आशंका से डरे थे। अब हमारी सुरक्षा में पुलिस आ गई है। तिहरे हत्याकांड के 14 वें दिन पीड़ित परिवार के घर अखबार की टीम पहुंची थी। परिवार के लोगों ने बताया था, पुलिस के जवान सिर्फ 6 घंटे रहते हैं, शाम 4 बजे चले जाते थे, दो-दिन से तो आए ही नहीं। इस बारे में थाने से जानकारी ली गई , वहां बताया गया कि एक दारोगा, दो सिपाही की ड्यूटी 24 घंटे लगाई गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा पर एक नजर :-रविवार को महमदपुर में लालजी के घर पीएसी के एक दीवान व 8 सिपाही ड्यूटी करते दिखे। वहीं जफराबाद थाने के एक दारोगा व दो सिपाही की तैनाती भी कर दी गई है। गुड्डू की पत्नी सरिता कहती हैं कि हमें इस बात का डर था कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अरविंद गोलू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, कहीं वो रात में मेरे पूरे परिवार को ही खत्म न कर दे। हम रातभर जागकर रात बिताते हैं। अब हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करे, सख्त कार्रवाई हो यही उम्मीद है।
विज्ञापन

तिहरे हत्याकांड के पीड़ितों के घर पर सुरक्षा व्यवस्था करा दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल व पीएसी तैनात है। उच्चाधिकारियों के आदेश तक पुलिस बल तैनात रहेगी। - विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना प्रभारी जफराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed