{"_id":"589a1baa4f1c1bc055379a86","slug":"mahavira-s-philosophy-drew-a-crowd-of-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर के दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर के दर्शन को उमड़ी लोगों की भीड़
jaunpur
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
महावीर धाम पर शक्तिपर्व स्थापना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अजोसी गांव स्थित पावन महावीर धाम पर शक्तिपर्व स्थापना दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। मंगलवार को भोर में मंगला आरती करने के बाद धाम का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। जय हनुमान जयजय हनुमान संकट मोचन कृपा निधान के जयघोष से पूरा परिसर गुंजाय मान हो गया। सुबह से ही महावीर के दर्शन पूजन हेतु श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। जनपद के विभिन्न अंचलो से देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। दो बजे जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी धाम पहुंच कर दर्शन पूजन किया। प्रधान सेवक पं. गोरख नाथ ने उनसे धाम को पर्यटक स्थल घोषित कराने की प्रक्त्रिस्या को आगे गति प्रदान करने की बात कही।
डीएम पुजारी को आश्वस्त किया कि इस दिशा में गम्भीरता पूर्वक कार्य कराया जाएगा।
मंदिर के सेवक अरविन्द मिश्र व फ ौजदार मिश्र की देखरेख में भोर में ही महावीर का भव्य श्रंगार कर श्रद्धालुओं के पूजन अर्चन हेतु मंदिर के पट खोल दिया गया। इस अवसर पर समूचे मंदिर की सजावट भी की गई थी। भारी संख्या में महिलाए धाम पहुंच कर अपनी मनौती स्वरूप कड़ाही चढ़ाकर अपने परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही इस अवसर पर लगे मेले में भी खूब खरीददारी की। महावीर धाम के प्रधान सेवक प गोरखनाथ मिश्र की देखरेख में सुबह से ही सुंदर कांड, बजरंग बाण, हनुमानाष्टक, हनुमान चालीसा का पाठ व हवनपूजन किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को मानस प्रवचन का भी आयोजन किया गया।