फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri remembered on Jayanti

जयंती पर याद किए महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

Fri, 02 Oct 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri remembered on Jayanti
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर खरका तिराहे स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। देश के दो महापुरुषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। पुष्प अर्पित लोगों ने महापुरुषों को नमन किया। विभिन्न संगठनों से जुडे लोगों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्र के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनों को सम्मानित किया। कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाकर हम किसी भी चुनौती से लड़ सकते हैं। गांधी जी ने इसे साबित भी किया है। इस मौके पर कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आरएन टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यालय के प्रबंधक डॉ. पीके सिंह व प्राचार्या डॉ. शीला सिंह ने ध्वजारोहण कर जयंती मनाई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्षपुष्पराज सिंह के नेतृत्व में गांधी चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री और मल्हनी चुनाव प्रभारी अनिल राजभर ने कहा कि भारत के महान नेता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, जिला मंत्री राजू दादा, आमोद सिंह, इंद्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, रागिनी सिंह, मनीष सोनकर आदि रहे। धर्मापुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया में संचालक ऋषि यादव ने समाजवादी कुटिया के बच्चों एवं शिक्षकों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एव पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। इस मौके पर चंद्र यादव, शुभम आदि मौजूद रहे। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश पांडेय के देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यालय की साफ सफाई की गई। करंजाकला: क्षेत्र के जासोपुर इंटर कॉलेज के पास पन्नालाल स्वतंत्रा संग्राम सेनानी जनकल्याण समिति के संस्थापक अध्यक्ष शिवा वर्मा, इंदिरा स्टेडियम पर क्रीड़ा अधिकारी ने झंडारोहण किया। मुफ्तीगंज: बाबा प्रसिद्ध नारायण महाविद्यालय बग्थरी मुरारा, सुखराम बालिका इंटर कालेज बग्थरी समेत अन्य विद्यालयों में महात्मा गांधी एवम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में गांधी जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed