{"_id":"681e519872354d16b307cce4","slug":"maharana-pratap-never-accepted-fatigue-and-defeat-jaiveer-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-134052-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप ने कभी थकान व हार नहीं किया स्वीकार : जयवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप ने कभी थकान व हार नहीं किया स्वीकार : जयवीर
विज्ञापन
जौनपुर। शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में राजपूत सेवा समिति द्वारा प्रशासनिक क्षेत्र में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले मेधावियों के साथ-साथ प्रतिभाशाली राजपूत युवाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में पर्यटक एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मेधावियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र नायक महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा मिलती है। वे ऐसे राष्ट्र पुरुष थे जिन्होंने कभी थकान, हार स्वीकार नहीं की। उन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वत्र न्योछावर कर दिया। राष्ट्र को एक सूत्र में बांधकर आतताइयों के खिलाफ एक बेमिसाल उदाहरण प्रस्तुत करने का काम किया। पर्यटक मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रशासनिक अधिकारियों की बात करे तो जौनपुर जिले का पहले से ही इतिहास रहा है। जौनपुर हर क्षेत्र में अग्रणी है।महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा प्रशासनिक अधिकारी जौनपुर ने दिया है। आज मेधावियों को सम्मानित करके राजपूत समाज गौरवान्वित हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी भारतीय सेना ने जिस ढंग से सिंदूर का मतलब समझाया है उससे यही कहा जा सकता है कि लंका दहन हुआ है अभी रावण बाकी है। इसके पहले दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों ने कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यार्थियों ने महाराणा प्रताप के शौर्य पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने कलीचा बाद तिराहे पर स्थापित महाराणा प्रताप जी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। स्वागत करते हुए समिति के सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने समिति के गठन और समाज में किए जा रहे अच्छे कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एमएलसी बृजेश सिंह, विधायक रमेश सिंह, जिलाधिकारी डाॅ.दिनेश चंद्र, एसपी डाॅ.कौस्तुभ, पूर्व विधायक डाक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह, अधिवक्ता दुष्यंत सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता कुंवर जय सिंह बाबा ने की। संचालन राजेश सिंह व आभार डाक्टर बीबी नवाब ने व्यक्त किया।
इन मेधावियों को किया गया सम्मानित :-अतिथियों ने सिविल सेवा परीक्षा में 78 वीं रैंक हासिल करने वाले डुहिया, डेमा, बदलापुर निवासी मेधावी अभिषेक सिंह, खलीलपुर निवासी मेधावी प्रशांत सिंह, भूपतिपट्टी गांव निवासी गौतम सिंह, कुद्दूपुर गांव निवासी शिवम् सिंह, जलालपुर ग्राम निवासी साखी सिंह, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व पुलिस अधीक्षक डा.राममोहन सिंह को शाल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। आल्हा सम्राट फौजदार सिंह ने बीर रस में आल्हा सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया।
राज्यमंत्री ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़ाए फूल-जौनपुर। महाराणा प्रताप की जयंती पर शुक्रवार को खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कालीचाबाद तिराहे पर स्थित महाराणाप्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।उन्होंने कहा कि हम वीरता और साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, बलिदान और धर्म की रक्षा का अद्वितीय उदाहरण है। आइए, महाराणा प्रताप की जयंती पर उनके महान कार्यों को याद करें और अपने जीवन में उनका अनुसरण करने का संकल्प लें। इस अवसर पर श्याम मोहन अग्रवाल, डॉ रामसूरत मौर्या, मण्डल अध्यक्ष सारिका सोनी, प्रशांत सिंह, कमलेश निषाद, मिडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती-तेजीबाजार। क्षेत्र के राजेपुर गांव में शुक्रवार शाम को महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षत्रिय जनहित समाज कल्याण संगठन के तत्वधान में कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर द्वीप प्रज्वलित कर किया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने महाराणा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा का जीवन मानव भलाई और देश कल्याण के लिए हुआ था। इस मौके पर अश्वनी सिंह, मुदित सिंह, देवेंद्र सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।
वामी गांव में मनाई गई जयंती-मछलीशहर। विकासखंड के बामी गांव में सीआरपीएफ जवान संजीव सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप सिंह की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने लोगों से महाराणा प्रताप सिंह के व्यक्तित्व और देशभक्ति से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम का आयोजन राजपूत संघ परिवार मछलीशहर की तरफ से किया गया। कार्यक्रम में राजपूत संघ मछलीशहर के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह अंन्जू, हनुमंत पांडे, स्कन्द पटेल, रमेश चंद्र तिवारी, नरेंद्र बहादुर सिंह भिदूना आदि मौजूद रहे।
-- --