फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Maharajganj market has 500 shops, 3,000 shoppers, and no toilets in the name of amenities.

Jaunpur News: महराजगंज बाजार में 500 दुकानें, तीन हजार खरीदार, सुविधा के नाम पर शौचालय भी नहीं

Sun, 28 Dec 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj market has 500 shops, 3,000 shoppers, and no toilets in the name of amenities.
महराजगंज बाजार। संवाद
महराजगंज। यह बाजार पांच ग्राम सभाओं को जोड़ता है। बाजार की आबादी करीब 5500 है। बाजार में 500 से अधिक दुकानें हैं। यहां प्रतिदिन दो से तीन हजार लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। बाजार में शौचालय, जल निकासी, पार्किंग और प्रकाश के लिए स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। बाजार में सबसे ज्यादा परेशान महिलाओं को झेलनी पड़ती है। साढ़े तीन किलोमीटर क्षेत्र में बसे इस बाजार में केवटली, डेलहूपुर, दुगौली, सवंसा व मस्थरी ग्रामसभा सहित आसपास की 12 ग्राम सभाओं के लोग खरीदारी करने आते हैं। शादी हो या क्रिया-कर्म या कोई अन्य आयोजन, लोग इसी बाजार से खरीदारी करते हैं। बड़ा बाजार होने के बावजूद यहां एक भी शौचालय नहीं है। पार्किंग और जल निकासी की व्यवस्था भी नहीं है। सुरक्षा को देखते हुए स्वर्ण व्यवसायी व अन्य दुकानदार प्रशासन से लगातार सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बाजार में स्वर्ण व्यवसायी व अन्य बड़े दुकानदार को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए कहा है। इसके बावजूद अन्य व्यापारी दहशत में रहते हैं। मेन रोड पर यूनियन बैंक के पास और पड़ाव पर लगी हाईमास्ट लाइट लगभग छह महीने से बंद पड़ी है। पूरे बाजार और रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने के कारण शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। इससे खरीदार व दुकानदार शाम होते ही बाजार से चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed