फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Made aware about AIDS by taking out a rally

रैली निकालकर एड्स के प्रति किया जागरूक

Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Made aware about AIDS by taking out a rally
मुफ्तीगंज में एड्स दिवस के मौके पर निकाली गई जारूकता रैली। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिले भर में जागरूकता गोष्ठी और रैली का आयोजन कर सभी को एड्स से बचाव के लिए जागरूक किया गया। छात्र हाथ में बैनर और तख्ती पर लिखे नारे लेकर रैली में चल रहे थे। कहा कि सावधानी और बचाव ही एड्स से छुटकारा पाने का एक मात्र उपाय है।
विज्ञापन

गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र कुमार निर्मल के नेतृत्व में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि एड्स लाइलाज बीमारी है। बचाव और सावधानी ही एक मात्र रास्ता है। डॉ. रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि सभी को सावधान रहने की जरूरत है। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने किया। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में नोडल अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एड्स जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गुलाबी देवी पीजी कॉलेज सिद्दीकपुर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज, डॉ. सुभाष के नेतृत्व में एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

धर्मापुर क्षेत्र के कौवापार स्थित समाजवादी शिक्षण संस्थान के बच्चों ने विश्व एड्स दिवस पर बुधवार को जागरूकता रैली निकाली। रैली कौवापार, कुछमुच्छ होते हुए वापस संस्था पर संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चों ने ‘हमने मिलकर ठाना है, एड्स को भगाना है, एड्स भगाओ देश बचाओ, एड्स का ज्ञान बचाये जान, सतर्क रहिए सुरक्षित रहिए’ जैसे नारे लगा रहे थे। नितेश यादव ने कहा कि विश्व एड्स दिवस मनाने का उद्देश्य एचआईवी संक्रमण की वजह से होने वाली महामारी एड्स के बारे में हर उम्र के लोगों को जागरूक करना है। रैली में निखिल, आलोक, अंश, नितेश, राजकुमार, विस्वास, नेहा, रिया, खुशी, आंचल, रंजना, शिवांगी आदि बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर दीपेंद्र, अश्वनी, अत्येंद्र, सुरेश, सपना आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed