{"_id":"570bffa54f1c1b8d484a6d6a","slug":"madarasa-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद हसन इंटर कालेज में सोमवार को मदरसा बोर्ड की परीक्षा देते अभ्यर्थी।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार को 15 केंद्रों पर शुरू हुई। सुबह की पाली में मुंसी मोल्वी, और शाम की पाली में आलिम व कामिल की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल 10558 परीक्षार्थी शामिल हैं।
इस बार मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में सेंटर बनाया गया है।
साजिदा गर्ल्स इंटर कालेज में परीक्षा के समय नकाबपोश छात्राओं की नकाब उतरवा ली गई। इसे लेकर छात्रों के परिजन भी आक्रोशित हो उठे। किसी तरह समझा बुझाकर लोगों ने मामला शांत कराया। उधर मड़ियाहूं के वीएनवी इंटर कालेज में कई छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
संकलन केंद्र मदरसा हनफिया के प्रभारी मो. आरिफ ने बताया कि सुबह की पाली की परीक्षा की उत्तर पुस्तिका दोपहर तक जमा करने का निर्देश है लेकिन कुछ केंद्रों की कापी शाम तक उनके यहां केंद्र पर जमा करने के लिए कोई नहीं आया। जिला मदरसा शिक्षा अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई।