फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lucky the most, Ramesh became the MLA who won with the least votes.

UP Chunav 2022: धनंजय सिंह को हराने वाले लकी सबसे अधिक तो रमेश सबसे कम मतों से जीतने वाले बने विधायक

Sat, 12 Mar 2022 01:16 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Mar 2022 01:16 PM IST
सार

बात अगर सबसे बड़े जीत-हार के अंतर की करें तो मल्हनी सीट पर हुई है। यहां मल्हनी से सपा के प्रत्याशी लकी यादव ने 17 हजार 527 मतों से जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को हराया है।

विज्ञापन
Lucky the most, Ramesh became the MLA who won with the least votes.
लकी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 विधानसभा चुनाव में इस बार जौनपुर की सभी सीटों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। मतगणना परिणाम देखने के बाद यह पता लगा कि जनपद की नौ सीटों में सबसे अधिक मतों से लकी यादव तो सबसे कम मतों से रमेश सिंह ने चुनाव जीता हैं।

विज्ञापन


उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश द्वारा जारी की गई प्रत्याशियों के मतगणना की फाइनल सूची के मुताबिक तीन सीटें ऐसी हैं, जिनमें हार-जीत का अंतर डेढ़ हजार मत से भी कम हैं। बात अगर सबसे बड़े जीत-हार के अंतर की करें तो मल्हनी सीट पर हुई है। यहां मल्हनी से सपा के प्रत्याशी लकी यादव ने 17 हजार 527 मतों से जेडीयू प्रत्याशी और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को हराया है।
विज्ञापन


लकी को 97357 मत मिले हैं तो धनंजय सिंह को 79830 मत। दूसरी बड़ी जीत केराकत में हुई। सपा प्रत्याशी तुफानी सरोज को 94022 मत मिला, वहीं रनर रहे भाजपा प्रत्याशी को 84328 वोट मिला है। सबसे कम मतों से शाहगंज में हार-जीत हुई है। यहां पूर्व मंत्री व सपा के सिटिंग विधायक शैलेंद्र यादव ललई को भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के रमेश सिंह ने 719 मतों से हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री को जहां 86514 मत मिले थे, वहीं रमेश सिंह ने 87233 मत पाकर विजयी बने हैं। इसी तरह कम वोट से जीत हार की बात करें तो मडि़याहूं से अपना दल (एस) के प्रत्याशी डाक्टर आरके पटेल ने 1206 मतों के अंतर से जीत दर्ज किया है। उन्हें 76007 मत मिले हैं, जबकि रनर रही सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल को 74801 मत मिले हैं।

इसी तरह बदलापुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमेश मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व सपा प्रत्याशी ओम प्रकाश दुबे बाबा को 1326 मतों से हराया है। उन्हें 82391 मत मिले हैं, जबकि ओम प्रकाश दुबे को 81025 मत मिले हैं। दूसरी बात अगर सदर सीट की करें तो राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने 8629 मत से जीत हासिल किए हैं। उन्हें 97264 मत तो दूसरे स्थान पर रहे सपा के मो. अरशद को 88636 मत मिले।

इसी तरह, मछलीशहर सीट की बात करें तो 8484 मत से हार जीत हुई है। यहां सपा की डा. रागिनी सोनकर को 91659 मत को भाजपा के मेहीलाल को 83175 वो मिला है। जबकि जफराबाद सीट पर 6292 मतों से हार जीत हुई है, जहां सुभासपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय को 90620 तो भाजपा के सिटिंग विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह को 84328 को वोट मिला है। इसी तरह, मुंगराबादशाहपुर सीट पर 5230 मतों से हार-जीत हुई है। जहां सपा के पंकज पटेल को 92048 तो भाजपा के अजय शंकर दुबे अज्जू को 86818 मत मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed