फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lucknow defeated Varanasi 7-3

लखनऊ ने 7-3 से वाराणसी को हराया

Mon, 13 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Lucknow defeated Varanasi 7-3
केराकत । नार्मल स्कूल के मैदान में चौधरी चरण सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता नौवें दिन रविवार को डीएफए क्लब लखनऊ की टीम ने वाराणसी के मंगलपुर क्लब को 7--3 के अंतर से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

प्रथम हाफ के दूसरे मिनट में मंगलपुर वाराणसी की टीम ने गोल दागकर बढ़त बना लिया । किन्तु थोड़ी ही देर में लखनऊ की टीम ने सातवें, दसवें व पन्द्रहवें मिनट में लगातार 3 गोल दागकर 3-1 से बढ़ता बना लिया । दूसरे हाफ के सातवें मिनट में वाराणसी की टीम गोल दागकर मुकाबले को 3-2 पर ला दिया। किंतु लखनऊ ने दसवें मिनट पर गोल दाग कर बढ़त बना लिया । उसके बाद तेरहवे मिनट में वाराणसी की टीम ने एक गोल दाग कर 4-3 कर दिया। लेकिन लखनऊ की टीम ने पन्द्रहवें ,अठारहवें तथा चालिसवें मिनट में लगातार तीन और गोल दागकर 7-3 के भारी अंतर का फासला कर दिया ।अंत में रेफरी ने लखनऊ को 7-3 से विजयी घोषित कर दिया। मुख्य अतिथि जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल का शुभारंभ कराया। विशिष्ट अतिथि केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष विजय गुप्ता व सपा नेता संजय सरोज की मांग पर नार्मल स्कूल के मैदान पर मिनी स्टेडियम बनाने तथा स्टेशन मार्ग पर खाली पड़ी जिला पंचायत की भूमि पर बस अड्डा बनाने की घोषणा भी किया। रेफरी की भूमिका अजय याद , हाजीमुनौवर ,मनोज तिवारी व रजाउल्लाह अंसारी ने निभाई। संचालन बीरू यादव ने किया । इस अवसर पर लालजी यादव, दूधनाथयादव, रमाशंकर यादव ,विनोद साहू, सुशील सोनकर, बब्लू यादव चंद्रजीत सरोज , सादिक खान, विजय दत्त मौर्या, मनोज जायसवाल व कमलेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed