फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   loving couple tried to commit suicide by consuming poison in Jaunpur

UP: तीन साल पहले जिसे भगाने में गया था जेल, उसी के साथ पीया जहर; 15 दिन पहले ही जमानत पर आया था घर

Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 11 Jan 2025 05:16 PM IST
सार

Jaunpur Latest News: जौनपुर जिले में एक प्रेमी युगल ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर छूटकर घर आया था। तीन साल पहले जिस लड़की को भगाने के आरोप में जेल गया था, उसी के साथ आत्मघाती कदम उठाया। 

विज्ञापन
loving couple tried to commit suicide by consuming poison in Jaunpur
Poison - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात को प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तीन साल पहले प्रेमिका को भगाने के मामले में युवक को जेल हुई थी। वह 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर आया था।

विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर दोनों को पहुंचाया गया अस्पताल
शुक्रवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर रहने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बीएचयू रेफर कर दिया। तीन वर्ष पहले इसी नाबालिग प्रेमिका को भगाने के आरोप में युवक जेल गया था। एक सप्ताह पहले जेल से छूटा है। 

विज्ञापन

ये है मामला

क्षेत्र के एक गांव निवासी 24 वर्षीय युवक चंदौली निवासी अपनी 20 वर्षीय प्रेमिका को बृहस्पतिवार की रात को अपने घर लेकर आया। बृहस्पतिवार की रात को दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक का पिता अपनी पत्नी और एक बेटे के साथ बाहर रहता है। घर पर युवक की दादी थी। 

युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को भगाकर ले जाने के मामले में 2022 में जेल गया था। एक सप्ताह पहले ही जमानत पर छूटा है। प्रेमिका की शादी एक वर्ष पहले हो गई थी। वह 15 दिन पहले अपने मायके आई थी। युवक बृहस्पतिवार की रात को प्रेमिका को बुलाया। दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed