फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Loved with a boy of a boy, refused to adopt, gave life

बुआ के लड़के से हुआ प्यार, अपनाने से इंकार किया तो दी जान

Sat, 07 Nov 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Loved with a boy of a boy, refused to adopt, gave life
सिंगरामऊ। हरपालगंज रेलवे स्टेशन पर दो दिन पूर्व मिली युवती की लाश की शिनाख्त शनिवार को हुई। उसका सगी बुआ के लड़के से प्रेम संबंध था। शादी से इंकार करने पर उसने आत्महत्या कर ली। देर शाम आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमी समेत तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास एक युवती (20) की लाश मिली थी। उसकी शिनाख्त शनिवार को थाने पहुंचे परिजनों ने की। वह महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक युवती का बुआ के लड़के से प्रेम संबंध था। दोनों कुछ माह पहले घर से फरार हो गए थे। बाद में प्रेमी उसे बदलापुर कस्बे में छोड़ गया। युवती ने फोन कर शादी का दबाव बनाया, लेकिन शादी के बजाय उसने जान से मारने की धमकी दी। घर वाले भी शादी के लिए तैयार नहीं थे। एसओ विनोद मिश्र ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रेमी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed