फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Love couple got married, girl alleges husband's family held hostage in police station for 13 days

Jaunpur News: प्रेमी युगल ने रचाई शादी, युवती का आरोप 13 दिन से पति के परिजन थाने में बंधक

Thu, 29 Aug 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Love couple got married, girl alleges husband's family held hostage in police station for 13 days
करंजाकला। सरायख्वाजा के कंद्रापुर गांव की जया सिंह ने प्रेमी सुधाकर शर्मा से परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी की। अब युवती ने आरोप लगाया है कि पति के पिता और भाई को पुलिस 13 दिनों से थाने में बंधक बना कर प्रताड़ित कर रही है। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

प्रेम विवाह के बाद पुलिस कार्रवाई पर विवाद बढ़ता जा रहा है। वायरल वीडियो में जया सिंह पति सुधाकर शर्मा के साथ कह रही है कि उन्होंने मर्जी से विवाह किया है। दोनों बालिग हैं। इसके बावजूद सुधाकर शर्मा के पिता राम आशीष शर्मा और भाई दिवाकर शर्मा को पुलिस 13 दिनों से बंधक बना रखी है। युवक की मां ने एसपी डॉ.अजय पाल शर्मा से निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने बंधक बनाने की घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रतिदिन पूछताछ के लिए बुलाया जाता है, शाम को छोड़ दिया है। युवती के परिजनों ने शिकायत की है।
विज्ञापन


जया सिंह ने प्रेमी सुधाकर शर्मा के साथ 15 अगस्त को घर से भागकर शादी रचाई। दोनों ने कहा कि उन्होंने यह कदम अपनी इच्छा से यह उठाया। इसके साथ ही वह दोनों बालिग हैं। जया ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि पति के परिवार के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो उसके परिजन और रिश्तेदार जिम्मेदार होंगे। हालांकि इसके बाद भी पुलिस सुधाकर शर्मा के पिता और भाई से लगातार थाने में पूछताछ कर रही है। इस बीच जया के पिता पवन सिंह ने 20 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई कि सुधाकर शर्मा ने उनके घर आकर गाली-गलौज और मारपीट की। इस पर पुलिस ने सुधाकर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया। इससे पहले भी जया के परिवार ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। दिवाकर शर्मा की मां रीता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और निर्दोषों को न्याय मिल सके। वहीं नाम न छापने की शर्त पर सरायख्वाजा थाने पर तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ सफेदपोश और दल विशेष के नेता के चलते पुलिस निष्पक्ष जांच नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

पूछताछ के लिए लोगों को थाने पर बैठाया गया है। पूछताछ की जा रही है। बंधक बनाने जैसे कोई बात नहीं है। सुबह बुलाया जाता है शाम को रिहा कर दिया जाता है। जब तक युवती वापस नहीं आ जाती तब तक पूछताछ होगी। वहीं दोनों प्रेमी-युगल को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।

राज नारायण चौरसिया, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed