फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lord Jagannath has recovered; an offering of pointed gourd (parwal) juice was made, and a platter of royal *khichdi* will be served today.

Jaunpur News: स्वस्थ हुए महाप्रभु जगन्नाथ, परवल के जूस का लगा भोग, आज सजेगा राजसी खिचड़ी का थाल

Thu, 16 Jul 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath has recovered; an offering of pointed gourd (parwal) juice was made, and a platter of royal *khichdi* will be served today.
भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा को परवल का जूस पिलाते आचार्य रजनीकांत और शशांक सिंह। मंदिर प्रश
जौनपुर। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को बुधवार को परंपरा के अनुसार परवल के जूस का भोग अर्पित किया गया। गुरुवार, 16 जुलाई को प्रभु को राजसी खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद भगवान रथ पर आरूढ़ होकर नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। इसी भव्य आयोजन को रथ यात्रा महोत्सव के रूप में मनाया जाता है।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के दिन महा स्नान के बाद भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा आषाढ़ कृष्ण प्रतिपदा से अमावस्या तक ज्वर पीड़ा से ग्रसित रहते हैं। इस अवधि में 15 दिनों तक प्रभु को औषधीय काढ़े का भोग अर्पित किया जाता है। बुधवार को स्वास्थ्य लाभ के उपरांत भगवान को परवल के जूस का भोग अर्पित किया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य परीक्षण के अवसर पर मुख्य अर्चक पंडित दिनेश चंद्र द्विवेदी, रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह ''रानू'', कोषाध्यक्ष शिवशंकर साहू, महामंत्री राजेश गुप्ता, निशाकांत द्विवेदी, प्रबंधक रत्नेश सिंह, सीए संजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, दिनेश राय, दयाशंकर निगम, दिनेश प्रकाश कपूर, मनोज मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रजनीकांत द्विवेदी ने बताया कि 16 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ एवं बलभद्र को राजसी खिचड़ी का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद प्रभु रथारूढ़ होकर नगर भ्रमण करेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed