फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   loot of five lac goods from pickup

पिकअप से पांच लाख का माल लूटा

Fri, 29 Apr 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
loot of five lac goods from pickup
loot
क्षेत्र के मिरशादपुर मोड़ के पास नेशनल हाइवे पर अज्ञात बदमाशों ने बदलापुर थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रानिक सामान लदा पिकअप से पांच लाख का सामान लूट लिया। पिकअप वाराणसी जा रही थी। लुटेरे सुल्तानपुर स्थित एक ढाबे पर रुके थे। बदमाश जौनपुर चलने की सिफारिश करते हुए पिकअप में सवार हुए थे। लुटेरों ने चालक राधेलाल निवासी लखनऊ की बुरी तरह पिटाई करने के बाद बक्शा थाना क्षेत्र के सरौली गांव में पिकअप से नीचे ढकेल दिया। घटना रात ढाई बजे की है।  
विज्ञापन



 चालक राधेश्याम  निवासी लखनऊ पैनासोनिक कंपनी का सामान एलसीडी व फ्रि ज लाद कर वाराणसी जा रहा था। पिकअप जैसे ही बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरशादपुर गांव के पास कलिजरा मोड़ पर पहुंची कि दो बदमाशों ने चालक को अगवा कर लिया। पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने चालक की बुरी तरह पिटाई करने के बाद बक्शा थाना क्षेत्र के सरौली गांव में पिकअप से नीचे ढकेल दिया।
विज्ञापन


पिकअप लूट कर भाग निकले। चालक बसरा गांव निवासी मनोज विश्वकर्मा को अपनी आप बीती सुनायी। मनोज ने सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर महराजगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन घटना बदलापुर थाना क्षेत्र की बताकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर जब चालक अपने मालिक शमीर कुमार सिंह निवासी मंडुवाडीह वाराणसी के साथ बदलापुर थाने पर एफ आईआर कराने पहुंचा तो थाना बदलापुर पुलिस ने घटनास्थल बक्शा थाना क्षेत्र बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया। शमीर के मुताबिक पिकप पर पांच लाख रुपये के कीमत का सामान लदा था।  एफ आईआर दर्ज कराने के लिए पीड़ित थाने का चक्कर लगा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed