फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   loot from grahak seva kendra operator in jaunpur

जौनपुर: दिनदहाड़े बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को लूटा, 70 हजार छीनकर हुए फरार

Mon, 12 Jul 2021 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Jul 2021 05:16 PM IST
सार

जौनपुर के रहने वाले स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। वह बैंक से पैसे निकाल कर रहा थे। उन्होंने कुछ पैसे जेब में रख लिए, बाकी के बैग में रख लिए। इस दौरान बाइक सवार बदमाश उन्हें धक्का देकर बैग छीनकर फरार हो गए।

विज्ञापन
loot from grahak seva kendra operator in jaunpur
ग्राक सेवा केंद्र संचालक से लूट।

विस्तार

जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा नहर के पास एसबीआई कोल्हुआ के ग्राहक सेवा महराजगंज कस्बा (दुगौली) के संचालक से सोमवार की दोपहर 75 हजार रुपये की लूट हो गई। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह एसबीआई की कोल्हुआ शाखा से 2.85 लाख रुपये निकालकर वापस लौटे थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेरबंदी कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दुगौली गांव के रहने वाले प्रदीप कुमार क्षेत्र के गोरखपुर-शाहगंज मार्ग मेन रोड स्थित कस्बे में स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। वह रोज की तरह सोमवार को 12 बजे अपनी बाइक से स्टेट बैंक की शाखा कोल्हुआ बैंक में पैसा निकालने के लिए गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक से कुल दो लाख 85 हजार रुपये निकाले। इसमें 2 लाख 15 हजार रुपये जेब में रख लिए, जबकि 70 हजार रुपये बैग में रखकर ले जा रहे थे।

आरोप है कि वह भटपुरा पावर हाउस के पास स्थित नहर के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से मुंह बांधे तीन बदमाश अपाची से पहुंचकर उसे धक्का मारते हुए बैग छीनकर नहर के पूरब की तरफ स्थित रोड की तरफ भाग निकले। ऐसे में बैंक संचालक बाइक लेकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंचे एसओ संतोष कुमार राय पुलिस बल के साथ घायल संचालक को स्थानीय सीएचसी ले गए। जहां उसका इलाज कराया गया। क्षेत्राधिकारी चोभ सिंह ने भी पीड़ित से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed