फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Lokpal reprimanded the secretary and the head for seeing dirt in the toilet

लोकपाल ने शौचालय में गंदगी देख सचिव व प्रधान को लगाई फटकार

Wed, 25 Dec 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lokpal reprimanded the secretary and the head for seeing dirt in the toilet
29- मुंगराबादशाहपुर स्थित चिकित्सालय का निरीक्षण करने पंहुचे जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। डीएम दिनेश कुमार ने मंगलवार को ब्लाक कार्यालय, पीएचसी और प्राथमिक विद्यालय उचौरा का औचक निरीक्षण किया। उचौरा गांव में सफाई कर्मचारी के न आने की शिकायत पर उसे निलंबित कर दिया। एडीओ समाज कल्याण हंसराज उपाध्याय को शादी अनुदान का पैसा नहीं भेजने पर निलंबन की संस्तुति करने को कहा।
विज्ञापन

ब्लाक कार्यालय में अचानक पहुंचे डीएम ने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा। एडीओ समाज कल्याण हंसराज, एडीओ कोऑपरेटिव, वरिष्ठ सहायक वीरेंद्र बहादुर हस्ताक्षर के बाद अपनी सीट पर नदारद थे। पंचायत सचिव शीतला प्रसाद की बाइक ऑफिस के अंदर खड़ी मिली। डीएम ने इस पर नाराजगी जताई। मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष में हुए कार्य और भुगतान का ब्योरा पूछा। ग्राम सनेहटा में हालात में सुधार के लिए कहा। बीडीओ पीयूष कुमार सिंह से कार्यों की नियमित मॉनीटरिंग करने को कहा। डीएम ने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों से फोन पर बात की।
विज्ञापन

पीएचसी के निरीक्षण में पंजीकरण रजिस्टर पर मरीजों का मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा। बाहर से दवा लिखने की शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी को चेतावनी दी। शौचालय में गंदगी पर फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय उचौरा में कक्षा तीन के सौरभ यादव से 16 और आनंद गौतम से 12 का पहाड़ा पूछा। मिड-डे-मील, शिक्षकों के विद्यालय आने के बारे में जानकारी ली। विद्यालय परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र के काम की सराहना की। ग्रामीणों ने बताया कि सफाईकर्मी पूनम देवी कभी नहीं आती। उनके पति अरविंद सफाई करते हैं। डीएम ने पूनम देवी को निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में गंदगी देख जताई नाराजगी
जलालपुर। मंडल लोकपाल वाराणसी ओमप्रकाश चौबे मंगलवार को शिकायतों की जांच के लिए स्थानीय ब्लाक कार्यालय पहुंचे। कनुवानी गांव के प्राथमिक विद्यालय में शौचालय क्षतिग्रस्त व गंदगी देख नाराजगी जताई। सचिव व ग्राम प्रधान से हालत सुधारने को कहा। ब्लाक कार्यालय में भी अभिलेखों के रखरखाव और सफाई का हाल जाना। कनुवानी गांव आवास और मनरेगा के कार्य पूरे नहीं होने पर नाराजगी जताई। सचिव जितेंद्र सरोज व ग्राम प्रधान खरभान पटेल विद्यालय का खड़ंजा बनवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed